जमशेदपुर।
अगले सत्र से विद्यार्थियों को बांग्ला,ओड़िया सहित जनजातीय भाषाओं की पुस्तकें उपलब्ध् कराई जायेगी ये बाते बहरागोड़ा मे खंडा मौदा ओड़िया उच्च विद्यालय के हीरक जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कही । उन्होने कहा कि इसके अलावे राज्य सरकार जल्द ही पूरी में झाऱखंड भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाषा एवं संस्कृति लोगों को जोड़ती है । उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास नारा माननीय प्रधानमंत्री ने दिया है । मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के चाकुलिया के साथ ओड़िशा के मयूरभंज के बड़ा मारा तक लंबित रेल परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए रेल मंत्रालय को लिखेंगे । मुख्यमंत्री ने सदन में बिरोधी दलो के भुमिका की कड़ी आलोचना की । उन्होंने कहा कि सदन मे बहस होनी चाहिए हंगामा नहीँ । उन्होंने कहा कि जिले के लोगोँ का सौभाग्य है कि विधुत वरण महतो जैसा योग्य सांसद मिला है । सांसद विधुत वरण महतो ने कहा की वे शुरू से ही बांग्ला,ओड़िया भाषा के लिए लड़ते रहे है । समारोह को पूर्ब मंत्री डॉ दिनेश सारंगी ,विधायक कुणाल सारंगी ने भी संबोधित किया । मुख्यमंत्री एवं सांसद ने एक स्मारिका का विमोचन भी किया
