Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » काशी में महादेव का आशीर्वाद लेकर बोले मोदी- 370 हो या CAA, हर फैसले पर कायम सरकार
Top Stories

काशी में महादेव का आशीर्वाद लेकर बोले मोदी- 370 हो या CAA, हर फैसले पर कायम सरकार

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 16, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

वाराणसी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे. प्रधानमंत्री सबसे पहले जंगमबाड़ी मठ पहुंचे और पूजा-अर्चना की. उन्होंने श्री जगद्गुरु विश्वराध्य गुरुकुल के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भी भाग लिया और 19 भाषाओं में श्री सिद्धांत शिखमणी ग्रंथ के अनुदित संस्करण और इसके मोबाइल एप्लिकेशन का विमोचन किया.

इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा भी मौजूद थे. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे.

प्रधानमंत्री ने वाराणसी के इस एक दिवसीय दौरे पर 430 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल सहित 30 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन किया. मोदी ने एक वीडियो लिंक के माध्यम से आईआरसीटीसी की ‘महाकाल एक्सप्रेस’ को भी हरी झंडी दिखाई. देश की पहली ओवरनाइट प्राइवेट ट्रेन तीन ज्योतिर्लिंग तीर्थ स्थलों-वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ेगी.

अपने सभी फैसलों पर कायम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के चंदौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनियाभर के तमाम दबावों के बाद भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर हम कायम थे और कायम रहेंगे. पीएम मोदी वाराणसी में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मोदी चंदौली पहुंचे, जहां पर उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना हो या फिर नागरिकता संशोधन कानून, इन फैसलों का देश को सालों से इंतजार था. पीएम ने कहा, “महादेव के आशीर्वाद से देश आज वो फैसले ले रहा है जो पहले पीछे छोड़ दिए जाते थे…जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का फैसला हो या फिर सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट…वर्षों से देश को इन फैसलों का इंतजार था. देश हित में ये फैसले जरूरी थे…और दुनियाभर के सारे दबावों के बावजूद इन फैसलों पर हम कायम हैं और कायम रहेंगे.”

पीएम ने कहा कि आज वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल को लाभ पहुंचाने वाली करीब 1,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है. बीते 5 वर्षों में वाराणसी जिले में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य या तो पूरे हो चुके हैं, या काम चल रहा है.

मोदी ने कहा कि आजादी के बाद लंबे कालखंड तक समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं को बरकरार रखा गया क्योंकि उस समय की सरकारों को इन समस्याओं को सुलझाने में रूचि नहीं थी. इनको उलझाने में उनके राजनीतिक हित सिद्ध होते थे. लेकिन अब स्थितियां बदल रही है, देश बदल रहा है. जो अबतक आखिरी पायदान पर रहा है, उसे अब सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

स्वरोजगार के कुंभ में पहुंच गया हूं

एक काशी, रूप अनेक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि काशी में ये मेरा तीसरा कार्यक्रम है.सबसे पहले मैं अध्यात्म के कुंभ में था. फिर मैं आधुनिकता के कुंभ में गया, बनारस के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. अब मैं एक प्रकार से स्वरोजगार के कुंभ में पहुंच गया हूं. यहां भांति-भांति के कलाकार, शिल्पकार एक ही छत के नीचे हैं. एक-एक धागे को जोड़कर, मिट्टी के एक-एक कण को घटकर, बेहतरीन निर्माण करने वालों के साथ, दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों को चलाने वाले, एक ही छत के नीचे बैठे हैं. सच में, काशी एक है, लेकिन उसके रूप अनेक हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि बदलती दुनिया, बदलते समय, बदलती मांग के अनुसार इन उत्पादों में भी ज़रूरी बदलाव करें. उन्होंने कहा कि इसके लिए इन पारंपरिक उद्योगों से जुड़े साथियों को ट्रेनिंग, आर्थिक मदद, नई तकनीक और मार्केटिंग की सुविधा देनी बहुत ज़रूरी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :मानगो नगर निगम के खिलाफ सरयू राय का 27 जुलाई को धरना

July 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.