
गम्हरिया
—–
कान्ड्रा, गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से श्ऱद्धापूर्वक गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र में कई जगहों पर भव्य पंडाल निर्माण कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इससे पूर्व क्षेत्र के कई पूजा-पंडालों का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। कान्ड्रा के डोकाकुली में हरिजन कल्याण समिति द्वारा निर्मित पूजा पंडाल का उद्घाटन विधायक चम्पाई सोरेन ने विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख रामदास टुडू, कृष्णा बास्के, राम हाँसदा, प्रकाश कुमार राजू, उत्तम मंडल, कमेटी के अध्यक्ष विनोद मंडल, उपाध्यक्ष भीम दास, सचिव एकांतो मंडल, रंजीत प्रमाणिक, सुनील मंडल समेत सभी सदस्य उपस्थित थे। गम्हरिया के शिवनारायणपुर में जॉनसन ब्याॅयज क्लब तथा बोलायडीह के मार्ग संख्या दो में विनायक ब्याॅयज क्लब द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल का उद्घाटन ऑल इंडिया पंचायत परिषद, झारखंड के चेयरमैन अजय सिंह ने किया। इस मौके पर खुर्शीद आलम, दीपक महतो, अमन ओझा, किट्टू श्रीवास्तव, छोटा बोदरा, प्रिंस मंगल समेत कई सदस्य उपस्थित थे। छोटा गम्हरिया के बाल्मिकी ब्याॅयज क्लब द्वारा निर्मित पूजा पंडाल का उदघाटन पंसस अजीत सिंह ने किया। इस मौके पर कमेटी के विशाल सिंह, मुन्ना प्रसाद, आदित्य पाठक, कमल प्रसाद, अमित प्रसाद, रिक्की चैहान, उपेन्द्र प्रसाद, पंकज सिंह, कन्हैया सिंह, आदित्य रंजीत सिंह, मनजीत सिंह, करण प्रसाद, मनोज गुप्ता, सुमित प्रसाद, गौरव सिंह, दीपक मंडल, मनीष प्रसाद, अमरजीत यादव, शुभम प्रसाद, आदित्य पाठक, नितेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।



