
गम्हरिया
—–
कांड्रा स्टेशन की समस्याओं को लेकर जन सेवा समिति के संयोजक प्रकाश कुमार राजू के नेतृत्व में स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से कान्ड्रा स्टेशन पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, पेयजल, यात्री शेड समेत साफ-सफाई की व्यवस्था करने की मांग की गई है। बताया गया है कि इस मामले को लेकर आगामी छह जनवरी को चक्रधरपुर के सीनियर डीसीएम से भी मिला जाएगा। श्री राजू ने बताया है कि इन समस्याओं को लेकर विगत दस वर्षों से लगातार संघर्ष के बाद भी रेलवे प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब इस मुद्ये को लेकर समिति की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बलदाऊ तिवारी, डाॅ0 जोगेन्द्र प्रसाद, महेश कालिंदी, कृष्णा गोप, मृत्युंजय बर्मन, बिंदेश्वरी भारती, दुर्गा राव, राजीव शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

