
अजीत लाभ
सरायकेला।
जिले के कांड्रा सिनेमा हॉल बस्ती के पास स्थित एक बंद पड़ी क्रेशर मशीन परिसर में एक टूटा फूटा घर में एक 10 वर्षीय बच्ची को जलाकर कुआँ में फेंककर हत्या करने का प्रयास किया गया। अधजली नंगी अवस्था में बच्ची को कुंआँ से बाहर निकाला गया। कुआँ के समीप बच्ची का अंतवस़्त्र, किरासन तेल का डब्बा, खाने का सामान भी पाया गया। वही पुलिस ने इस मामले मे 6 लोगो को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। जबकि घटना स्थल पर सरायकेला के एसडीपीओ सुमित कुमार ने भी निरीक्षण किया है।
घटना के सर्दभ मे बताया जाता है कि सिनेमा हॉल बस्ती के पास स्थित एक बंद पड़ी क्रेशर मशीन परिसर स्थित एक पुराने कुआँ से वहां से गुजर रही महिलो को किसी बच्ची द्वारा बचाओ-बचाओ के चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी। तत्पश्चात् महिला ने कुआँ में बच्ची को देखा। महिला द्वारा शोर मचाने के बाद आस पास के लोग पहुँचकर उक्त कुएँ से किसी प्रकार बच्ची को निकाला। इसकी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुँची कांड्रा पुलिस ने अधजली अवस्था में बच्ची को इलाज हेतु टीएमएच में भर्ती कराया।आशंका व्यक्त कि जा रही है कि सुनसान जगह में अज्ञात लोगों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। बच्ची के परिजन उस बस्ती में विगत दो वर्षों से किराये में रह रहे है।
एस पी डी ओ के सुमीत कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। कांड मे शामिल थे या नही अभी खुलासा नहीं हुआ है। उन्होने नाम बताने से इंकार करते हुए कहा कि बच्ची के बयान मिलने पर खुलासा होगा। पुलिस कई अन्य विन्दुओं पर भी जॉंच कर रही है। दुष्कर्म की भी पुष्टि नहीं हुई है। बच्ची टीएमएच में भर्ती है। एसडीपीओ वहॉं भी गए और बच्ची का हाल जाना।

