
जमशेदपुर।


झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय के निर्देश पर शनिवार को सोनारी के खुंटडीह बस्ती में विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा की उपस्थिति में सैकड़ों जरूरतमंद एवं असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर बुजुर्गों में खुशी की लहर है तथा इसके लिए उन्होंने मंत्री सरयू राय को धन्यवाद दिया है। कंबल के वितरण के अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष चुन्नू भूमिज, तापस चटर्जी, अशोक सिंह, महेन्द्र यादव, प्यारेलाल साह, मालती कर्मकार, सुजाता सरकार, लक्ष्मी कर्मकार, संजय मुंडा, बुद्धेश्वर कर्मकार, दिलीप साह, लालु यादव के साथ ही कई भाजपा कार्यकर्ता व बस्तीवासी उपस्थित थे।

