
गुरु ग्रंथ साहिब की बानी ,,,

“नानक नाम चड़दी कला
तेरे भाने शरबत दा भला । “
( पुरे ब्रह्माण्ड में हर एक की भलाई का मार्ग दिखाता है श्री गुरूग्रंथ साहिब )
जमशेदपुर।हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा आज कंबल वितरण कार्यक्रम का समापन 7 स्थानों पर कंबल की सेवा दे कर की गई।
इस अवसर पर संघ के संस्थापक अध्यक्ष श्री अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि विगत 17 दिसम्बर 18 को साधु-संत समाज के मध्य अपनी सेवा दे कर कंबल वितरण का आरंभ किया गया और आज 5 जनवरी 19 को समाज के अंतिम पायदान पर बैठे वैसे लोगों के आशीर्वाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया जा रहा है जिनकी सेवा करने सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ आगामी वर्षों में प्रयत्न करेगा कि और भी अधिक लोगों तक अपनी सेवा को ले कर उपस्थित हो पाए इसके लिए संघ प्रयासरत है जमशेदपुर व इसके आस पास की जनता का जब तक आशीर्वाद बना रहेगा तक हर हर महादेव सेवा संघ अपनी सेवा देता रहेगा। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र की जनता ,बुद्धिजीवीगण, प्रशासनिक पदाधिकारीगण, व्यवसायी समाज,विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों,प्रेस के मित्रों व हर हर महादेव सेवा संघ के सभी कर्मठ सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग के बिना किसी भी कार्यक्रम की कल्पना नही की जा सकती और आपने जो आर्थिक , शारीरिक और मानसिक सहयोग दिया है इसके लिए आप सभी को साधुवाद।
#आज सी पी टोला बागबेड़ा,प्रधान टोला बागबेड़ा, गौड़ बस्ती भालूबासा, लक्ष्मीनगर,राजकमल क्लब 7 no रोड को-ऑपरेटिव कॉलेज,गुरुद्वारा बस्ती साकची व हर हर महादेव संघ के साकची स्थित कार्यालय में कंबल वितरण किया गया।
इस अवसर पर निक्कू पाजी, जोगिंदर सिंह जोगी,अमित शर्मा, बंटी सिंह,विक्की शर्मा,विशाल सिंह, रितेश सिंह,विशाल दास,अश्विनी,मुकुंद,रूपेश झा,परमजीत सिंह पम्मे,लाडी पाजी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

