जमशेदपुर।
कदमा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पड़नेवाले भाटिया बस्ती स्थित अशोक पथ निवासी सह आजसू नेता आशीष शर्मा ने पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधाक्षक से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कदमा थाना प्रभारी द्वारा धमकाने एवं किसी मामले में आरोपित कर जेल भेजने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की. साथ ही उन्होंने निजी मामले में लेन- देन के मामले को लेकर थाना प्रभारी से थाना में बुलाकर जबरन चेक लिखवाने का भी आरोप लगाया. इस संबंध में श्री शर्मा ने बताया कि विगत दिनों वंदना कुमारी नाम की महिला से उनका पैसों को लेकर कुच लेन- देन था जो कि अक्सर न दोनों के द्वारा किया जाता था. दोनों ही एक दूसरे का सहयोग बतौर कागजी प्रक्रिया के तहत किया करते थे. इसी प्रकार के एक लेन- देन में वन्दना कुमारी द्वारा चेक दिया गया जो कि क्लीयर नहीं हुआ, उन्होंने बताया कि जब चेक क्लीयर नहीं हुआ तो उन्होंने बंदना कुमारी पर दबाव बनाया जिसके बाद उन्होंने (वंदना कुमारी) ने कदमा थाना प्रभारी को अपने विश्वास में लेते हुए उन्हें थाने पर यह कहते हुए बुलावा भेजा कि बड़ा बाबू बुला रहे हैं सुलह कराने के लिए. जब वे थाने पर गए तो बड़ा बाबू (थाना प्रभारी) ने चेक वापस लेते हुए उनके साथ बदसलूकी करते हुए कहा कि अगर केस या अन्य कानूनी प्रक्रिया अपनाने का प्रयास करोगे तो उल्टा तुम्हें ही फंसा दिया जाएगा. जिसके बाद श्री शर्मा ने शुक्रवार को जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप करने एवं न्याय दिलाने की गुहार लगाई गई. इस दौरान काफी संख्या में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे.
