छात्र को ले पहुंचे जिला शिक्षा अधीक्षक का कार्यालय, नहीं मिले अधीक्षक सौंपा ज्ञापन पुनः मंगलवार को मिलने एवं स्कूल प्रबंधन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने की बातें कहीं
जमशेदपुर ।
कदमा फार्म एरिया स्थित बाल्डविन फार्म एरिया स्कूल द्वारा पिछले छः माह पूर्व आठवीं कक्षा के तीन छात्रों (हर्ष चौधरी, विवेक पांडेय एवं राहुल झा) को स्कूल के शौचालय में सेक्सुअल गतिविधि में शामिल होने के आरोप में सस्पेंड कर दिया था. जिसके बाद राहुल झा ने स्कूल से नाम कटवा लिया जबकि विवेक पांडेय को पिता के टाटा वर्कस यूनियन के नजदीकी का पुत्र होने के कारण स्कूल प्रबंधन की ओर से पुनः स्कूल में आने की सहमति प्रदान कर दी गई. वहीं तीनों छात्रों में से हर्ष चौधरी को सस्पेंड ही रखा गया है. जिसे जमशेदपुर अभिभावक संघ ने गंभीरता से लेते हुए शनिवार को छात्र एवं उसके परिजनों को साथ ले जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलने पहुंचे हालांकि अधीक्षक के शहर से बाहर होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी लेकिन अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने आरटीई सेल में शिकायत दर्ज कराते हुए विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही उन्होंने पुनः मंगलवार को अधीक्षक से मुलाकात करने की बातें कहीं. उन्होंने बताया कि शिक्षा के अधिकार के नियमों का स्कूल प्रबंधन की ओऱ से खुल्लमखुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है. जिसका यदि समाधान नहीं निकाला जाता है तो अभिभावक संघ कड़ा कदम उठा सकती है. वहीं इस मामले को लेकर डॉ कुमार ने स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने की बातें करते हुए जल्द ही इस दिशा में कदम उठाने की बातें कहीं.
