
जमशेदपुर पूर्बी विधानसभा कोर कमिटी,जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षो की बैठक सम्पन्न


जमशेदपुर। पूर्बी विधानसभा कोर कमिटी एवम मंडल अध्यक्षो की बैठक संयोजक संजीव सिंह की अध्यक्षता में सूर्य मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे,चाईबासा में आयोजित कोल्हान स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में आज की बैठक आयोजित की गई थी,बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने विस्तृत रूप से सांगठनिक ढांचा को सुदृढ़ करने पर बल दिया, मंडल कोर कमिटी के सदस्य और जिला पदाधिकारियो को मंडल में जा कर शक्ति केंद्र और भवन के प्रभारियों के साथ मिल कर बूथ की संरचना को और मजबूत करने पर बल दिया,दिनेश कुमार ने कहां की कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम और प्रयास से पुनः झारखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी,बैठक में कल से ही विधानसभा के सभी मंडलो में बैठक सुनिश्चित की गई साथ ही उसके पश्चात भवन स्तर पर बैठक की तैयारी करने का निर्णय लिया गया,बैठक में मुख्यरूप से दिनेश कुमार,संजीव सिंह,रामबाबू तिवारी,गुरदेव सिंह राजा,सत्यप्रकाश सिंह,पुष्पा तिर्की,राकेश सिंह,बोल्तु सरकार,दीपक झा,प्रोबिर चटर्जी राणा,संतोष ठाकुर,ध्रुव मिश्रा,पप्पू मिश्रा,तेजेंदर सिंह,हेमंत सिंह उपस्थित थे।

