
जमशेदपुरःजुगसलाई निवासी समाजसेवी परमात्मा मिश्रा की बहु और AISMJWA के प्रदेश सलाहकार अमित मिश्रा की पत्नी ज्योति पांडेय का बीपीएससी में पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के पद पर चयनित होने पर विधायक मंगल कालिंदी ने सम्मानित किया.श्री मिश्रा के आवास पहुंच कर आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी.मौके पर जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र के बुद्धिजीवी मुकेश शर्मा,राजन मिश्रा,मुकेश साव,सोनू सिंह अन्य उपस्थित थे.

