कुन्तलेश पाण्डेय
कोडरमा । झारखंड विकास मोर्चा कोडरमा जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को साहू धर्मशाला झुमरीतिलैया में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बेदू साव ने किया जबकि संचालन राजेंद्र सिंह ने की। बैठक में 23 मई को रांची में होने वाले पार्टी के महासम्मेलन की तैयारी,पार्टी के सांगठनिक कार्यक्रमो की समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य रूप से कोडरमा प्रभारी अशोक वर्मा,केंद्रीय प्रवक्ता खालिद खलील,केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य भीम साहू,सुनील यादव,वीरेंद्र मेहता आदि ने भाग लिया। केंद्रीय प्रवक्ता खालिद खलील ने कहा की जेवीएम पार्टी से प्रदेश भर के युवा वर्ग जुड़ रहें हैं। प्रदेश में पार्टी गांव-गांव तक विस्तार हो रही हैं। पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी है। 23 मई को पार्टी का महाधिवेशन में झारखंड के आम अवाम के मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया जायेगा। अधिवेशन के बाद मिशन 2019 के तहत सपूर्ण झारखण्ड में महागठबंधन को नयी ऊर्जा के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर राजनैतिक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा की झारखण्ड के दो उपचुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित हैं। बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा की सरकार सिर्फ ट्रान्सफर पोस्टिंग में लगी हैं। सबका साथ सबका विकास का जुमला अब आम लोगो को समझ में आ गया हैं। जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखानेवाले रघुवर सरकार बेनकाब हो गयी हैं। बैठक में पार्टी के महाधिवेशन में हज़ारों की तादाद में कोडरमा से हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया। वहीँ बैठक में नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा की गयी । इनमें डोमचांच के अंगलाल राम,मरकच्चो के भुनेश्वर राणा,सतगावां के प्रहलाद सिंह,जयनगर के राजू सिंह,कोडरमा के लक्ष्मण मंडल,एनएसी कोडरमा के राजेंद्र पाण्डेय, नगर पर्षद झुमरीतिलैया के अरशद खान के नाम की घोषणा किया गया।
