
जमशेदपुऱ।बिरसानगर थाना परिसर में आगामी हिन्दू नववर्ष उत्सव शोभायात्रा, सरहुल , चैत्र छठ महापर्व व रामनवमी के मद्देनजर शांति व सौहार्दपूर्ण खासकर आर्दश चुनाव आचार संहिता के परिप्रेक्ष्य में शांति समिति समिति के सदस्यों , विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समितियों के अध्यक्षों/सचिवों / सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया । साथ ही विभिन्न अखाड़ा समितियों को शांतिपूर्ण व नियमबद्ध जुलूस हेतु निर्धारित शर्तो के साथ शपथपत्र भरवाया गया



