
जमशेदपुर।।


स्टेशन रोड के वीर कुंवर सिंह चौक के नज़दीक स्थित श्री श्यामा कॉम्प्लेक्स में रविवार पूर्वाह्न ‘श्री राधे योगा सेंटर’ का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। योग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन फ़ीता काटकर बतौर मुख्यातिथि भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत विशिष्ट अतिथियों में भोजपुरी मंच के नेता अप्पू तिवारी, मारवाड़ी युवा मंच के लिप्पू शर्मा, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद, अमर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन के पश्चात प्रशिक्षण केंद्र में पूर्व से योगाभ्यास कर रहीं छात्राओं ने योगासन के विभिन्न मुद्राओं शेकी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करने के क्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि योग सिर्फ शरीर को निरोग ही नहीं बल्कि आत्मा को परमात्मा से साक्षात्कार करने का काम करता है । शरीर के अंदर और बाहर के विकारों को निकाल कर तनाव मुक्त करते हुए स्वच्छ काया योग से ही प्राप्त होता है। वहीं योग सेंटर के संचालक युवा आज़ाद तिवारी ने नियमित योगाभ्यास के फायदों से अवगत कराया। कहा की योगाभ्यास केवल शरीर को स्वस्थ्य रखने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रकृति एवं आध्यात्मिक शक्तियों के नज़दीक पहुँचने की प्राचीन कला है। बताया कि योगा सेंटर में बच्चों,युवा,महिलाओं तथा बुजुर्गों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है जिसके लिए सहयोग शुल्क भी काफ़ी कम है। विदित हो की प्रशिक्षक 23 वर्षीय आज़ाद तिवारी ने दो सौ से ज्यादा ज़िले-प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के योग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मेडल एवं पुरस्कारों से सम्मानित हुए हैं। मौके पर अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम की शुरुआत फ़ीता काटने के पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर हुई । कार्यक्रम का संचालन सूरज ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक ओझा ने किया। ईस दौरान विशेष रूप से विजय पाठक,अभिषेक ओझा,शहंशाह तिवारी,सोनू सिंह,टिंकू,दीपू पांडेय, शुभम पाण्डेय,मनोज राय,उदित तिवारी समेत कई छात्र एवं स्थानीय लोग मौजूद रहें।

