रांची।
भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने गुरूवार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ 35 वाह जन्मदिन मनाया।इस दौरान उन्होंने सिमलिया (काठीटांड) स्थित अपने फार्म हाऊस मे कल्प वृक्ष भी लगायाअ। पिछले साल भी धोनी ने अपना बर्थडे रांची में ही मनाया था। इस मौके पर उन्हें प्रशंसक सुबह सुबह हरमू रोड स्थित उनके घर के बाहर इकट्ठे भी हुए। उन्ही में से एक अनद तो धोनी को देने के लिए बाकायदा स्केच लेकर आये थे।
इस अवसर पर धोनी के हेयर कटिंग सैलून ने आज के लिए 35 प्रतिशत छूट का ऑफर रखा है।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार. धोनी अपने घर में ही अपने माता पिता, पत्नी ,बेटी जीवा,बहन बहनोई और दोस्तो के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे ।
क्रिकेट पिच पर हेलिकॉप्टर शॉट और अपने छक्कों की वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में रहनेवाले धोनी 1997 में स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा और हर दिन नया मुकाम हासिल करते चले गए।
