जमशेदपुऱ।
गोपाल मैदान में हर वर्ष आयोजित होने वाले विशाल टुसु मेला का इन्तजार आदिवासी-मूलवासी बेसब्री से करते हैं।इस बार मुख्यमंत्री रघुवर दास इस मेला में सरीक हुए। सीएम का जोरदार तरीके से आयोजकों ने स्वागत किया। सीएम भी मांदर बजा कर अपनी भावना प्रकट की और गुड़ पीठा खाकर झारखण्ड की पहचान, भाषा और संस्कृति की एकजुटता को अक्षुण बताया। आदिवासी- मूलवासियों से पूरी तरह भरा गोपाल मैदान में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पर्व त्यौहार के माध्यम से जीवन में खुशियाँ आती हैं और इसे जीवित रखना हम सबों की जिम्मेवारी है।सांसद विद्युत् वरण महतो द्वारा टुसु पर्व में तीन दिन के राजकीय अवकाश की मांग पर सीएम ने कहा कि इस राज्य में कार्य करने की जरुरत है। राज्य में काफी छुट्टियां दी जाती है।उन्होंने कहा कि संस्कृति,परम्परा और भाषा को लोग नहीं भूले। संस्कृति जोड़ने का काम करती है और राजनीति तोड़ने का काम करती है।सीएम ने यहाँ टुसु और चौडल के विजेताओं को पुरस्कृत किया वही आयोजकों द्वारा पूर्व सांसद सुनील महतो की माँ को एक लाख रूपये का चेक भी दी गई।
