
● पंद्रह बेटियों के विवाह को ले समाधान की तैयारियां पूरी, 81 लोगों के मध्य बांटी गयी जिम्मेदारी
जमशेदपुर।
समाधान द्वारा सामूहिक शुभ विवाह समारोह के चतुर्थ आयोजन की भव्य तैयारियां पूरी कर ली गयी है। शनिवार को पंद्रह बेटियों के हाथों में मेहंदी रचाई जाएगी। वहीं हल्दी और संगीत की भी रस्म अदायगी को लेकर तैयारियां जोरों पर है। शनिवार शाम पाँच बजे से विधिवत पूजनोपरांत हल्दी की कार्यक्रम शुरू होगी। इसके बाद विवाह पूर्व सभी बेटियों के हाथों में मेहंदी रचेगी। शाम छह बजे से टाउन हॉल ग्राउंड में ही संगीत संध्या का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दरम्यान किविज़ डांस अकादमी के बच्चों द्वारा नृत्य-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। संगीत संध्या के दौरान ही समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कुल पंद्रह महिला विभूतियों को समाधान संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त श्री अमित कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनूप बिरथरे बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के निमित्त समाधान की तैयारूयाँ अंतिम चरण में है। शुक्रवार शाम संस्था की ओर से सिदगोड़ा के टाउन हॉल में आयोजन में सहयोग करने वाले सदस्यों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों संग बैठक आयोजित कर उन्हें मध्य ज़रूरी जिम्मेदारियां तय की गयी। कार्यक्रम, परिवहन, आतिथ्य, स्वागत, बारात, मेहंदी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजन, टेंट-लाइट एवं साज-सज्जा एवं प्रति वैवाहिक जोड़ों के लिए कुल 81 लोगों के बीच ज़रूरी जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गयी। विवाह के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों की भूमिका तय कर दी गई है। शुक्रवार देर शाम ‘समाधान’ के सदस्यों ने सिदगोड़ा के टाउन हॉल ग्राउंड में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। वहीं टेंट, लाइट एवं सजावट को लेकर ससमय तैयारियां पूरी कर लेने सम्बंधित ज़रूरी निर्देश दिए। मौके पर विशेष रूप से समाधान के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार, अध्यक्ष पूनम विग, कोषाध्यक्ष कुलजीत सदाना, पूनम साहू, सुनीता सचदेव, हरजीत भाटिया, गीता वगाडिया, अंकित आनंद, अमरजीत सिंह राजा, अमिता महेंद्रू , मधु प्रसाद, सरबजीत सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, संतोष कुमार, अनिता विभार, कमलेश विभार, पंकज विभार, रंजीत पांडेय, अशोक सामंता, अमिश अग्रवाल, ऋषभ सिंह, दीपक सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

