Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » मैदान में 15 प्रत्याशी-जमशेदपुर लोकसभा सीट
Top Stories

मैदान में 15 प्रत्याशी-जमशेदपुर लोकसभा सीट

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 30, 2014Updated:March 30, 2014No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

वरीय संवाददाता,जमशेदपुर,29 मार्च
जमशेदपुर संसदीय सीट की चुनावी बिसात पर चुनावी कुश्ती की तस्वीर साफ हो गई है।
शनिवार को नाम वपसी का आखिरी दिन था और किसी उम्मीदवार ने नाम वापसी नहीं की। इस तरह सभी 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं और जिला प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों के साथ बैठक कर उन्हें चुनाव निशान आवंटित कर दिए। जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 15 लाख 80 हजार 672 हो गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने डीसी ऑफिस में पत्रकारों को दी। डीसी ने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर चलाए गए अभियान के तहत जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 30,316 नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इनमें 15,518 पुरुष और 14,798 महिलाएं हैं।
डीसी ने कहा कि अब जिले में मतदाताओं की संख्या 15 लाख 80 हजार 672 हो गई है। इसमें आठ लाख 10 हजार 924 पुरुष और सात लाख 69 हजार 745 महिलाएं हैं। जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सर्विस मतदाताओं की संख्या 941 है
डीसी ने कहा कि राजनीतिक दलों की सहमति से आठ मतदान केंद्रों का स्थान बदल दिया गया है। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से मतदान केंद्रों का स्थान बदला गया है। घाटशिला विधान सभा क्षेत्र के पांच, बहरागोड़ा का एक और पोटका के दो मतदान केंद्रों का स्थान बदला गया है। पांच से सात किलोमीटर की दूरी पर नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं।डीसी ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में 7154 मतदानकर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इनमें 10 प्रतिशत रिजर्व मतदानकर्मी भी शामिल हैं। इन्हें दो चक्र का सामान्य प्रशिक्षण, एक चक्र का विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। दूसरे चरण का विशेष प्रशिक्षण शनिवार से शुरू होगा
उधर चुनाव व्यय लेखा संधारण कैसे किया जाएगा इसे लेकर रविवार को एक कार्यशाला का आयोजन जिला सभागार में होगा। इसमें उम्मीदवार और उसके चुनाव खर्च एजेंट हिस्सा लेंगे। कार्यशाला में एकाउंटिंग टीम के अफसरों और सहायक व्यय पर्यवेक्षकों द्वारा बताया जाएगा कि चुनाव खर्च को रजिस्टर में कैसे लिखना है।
चुनाव व्यय कोषांग के नोडल अफसर एडीसी गणेश कुमार ने बताया कि उम्मीदवारों के खर्च रजिस्टर की जांच चार अप्रैल से शुरू हो जाएगी। यह जांच चार अप्रैल, 10 अप्रैल, 15 अप्रैल और 21 अप्रैल को नए परिसदन की भवन संख्या दो में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
जमशेदपुर संसदीय सीट से 15 प्रत्याशी के नाम
1.विद्युत वरण महतो (बीजेपी) : कमल का फूल
2. डा. अजय (जेवीएम): कंघा
3 डमन चंद्र भकत (बीएसपी): हाथी
4,निरूप महंती (जेएमएम) : तीर-कमान
5 अंगद महतो (आमरा बंगाली) : मोमबत्तियां
6 कुमार चंद्र मार्डी (आप) : झाड़ू
7 जोसाई मार्डी (राष्ट्रीय देशज पार्टी) : गाजर
8 डोड्डी राजा (सपा) : ऑटो रिक्शा
9 सीताराम टुडू (एसयूसीआइ कम्यूनिस्ट) : कांच का गिलास
10 शेख आखिरुद्दीन (झापा नरेन) : बांसुरी
11 उपेंद्र कर्मकार (निर्दलीय) : बैट्री व टार्च
12 ओमप्रकाश आनंद (निर्दलीय): कप व प्लेट
13 निदेश महतो (निर्दलीय) : बाल्टी
14 मुबीन खान (निर्दलीय) : अलमारी
15 हरि उरांव (निर्दलीय) : नारियल
इन मतदान केंद्रों का स्थान बदला गया है
1 बहरागोड़ा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुपुर का मतदान कें द्र का नया मतदाता केंद्र मध्य विद्यालय बड़ीकानपुर में किया गया है।

2 घाटशिला : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासाडेरा का मतदान केंद्र राजकीय मध्य विद्यालय हीरागंज, खेजुरदाड़ी प्राथमिक विद्यालय का मतदान केंद्र मध्य विद्यालय मुड़ाठाकुरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर का मतदान केंद्र मध्य विद्यालय मुचरीशोल और प्राथमिक विद्यालय नेत्रा का मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोमायडीह में किया गया है।

3 पोटका : उत्क्रमित मवि सातबाखरा का मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय नूनिया और उत्क्रमित मध्य विद्यालय काशीबेड़ा मतदान केंद्र का मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय कोलाबाडिय़ा में किया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :जदयू सभी वार्डों व मेयर पद पर प्रत्याशी उतारेगा

January 19, 2026

Jamshedpur News :बिष्टुपुर में कथा वाचक ने पांचवे दिन श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

January 19, 2026

Jamshedpur News :छोटे लेन-देन की समस्या पर सिंहभूम चैंबर की पहल, ₹2 लाख के सिक्कों का वितरण

January 19, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.