
जमशेदपुर । अपनी पत्नी और दो बेटी और टयूशन टीचर के हत्याकांड का आरोपी कदमा के रहनेवाले टाटा स्टील कर्मी दीपक कुमार के खिलाफ जिला पुलिस ने आखिरकार इश्तेहार जारी कर दिया है।यही नही दीपक पर इनाम की भी घोषणा जिला पुलिस ने कीहै।जिला पुलिस के द्वारा जारी फोटो दीपक का इनफिल्ड का नबंर जारी किया गया है।यही नही उसमे स्पष्ट तौर पर लिखा है कि जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।इसके लिये एस एस पी,सि टी एस पी,डी एस पी(हेडक्वार्टर-1),और कदमा थाना प्रभारी का नबंर जारी किया गया है।12 अप्रैल की घटना
आपको बता दे कि 12 अप्रैल की देर शाम कदमा स्थित तीस्ता रोड के रहने वाले दीपक कुमार के घर से उसकी पत्नी और दोनो बेटी और टयूशन टीचर रिकी घोष का शव बरामद किया गया था।वही इस मामले दीपक ने अपने धर खाना खाने के बहाने बुलाया था।और रौशन और अंकित पर भी हमले किया था।फिलहाल अंकित और रौशन दोनो अस्पताल मे इलाज रत है ।इनमे अंकित की हालात गंभीर बताई जा रही है।



