● अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वश्रेष्ठ मोर्चा जिलाध्यक्ष का सम्मान मिलने पर हुआ अभिनंदन
● मंत्री अमर बाउरी, संगठन महामंत्री समेत मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति मोर्चा के पिछले दिनों नागपुर में संपन्न अधिवेशन में राष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर महानगर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल बैठा को उत्कृष्ट कार्यों और सक्रियता के आशय में सम्मान दिया गया था। इस आशय में झारखंड प्रदेश भाजपा की अनुसूचित जाति मोर्चा ने सोमवार को राँची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जमशेदपुर अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल बैठा को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया। यह सम्मान पार्टी के राष्ट्रीय मंच पर झारखंड अजा मोर्चा की अभिनंदनीय उपस्थिति दर्ज़ कराने के आलोक में किया गया। इस दौरान सूबे के भू-राजस्व मंत्री अमर बाउरी, भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल जी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम विशेष रूप से मौजूद थे। इस दौरान मंत्री अमर बाउरी एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल ने विमल बैठा के नेतृत्व में महानगर अजा मोर्चा की सक्रियता को सराहा तथा योग्य युवा प्रतिनिधित्व का अवसर देने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की परख क्षमता की भी सराहना की। विमल बैठा ने इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया। कहा कि काम को सम्मान केवल भाजपा में ही संभव है। कहा कि आगामी चुनावों में मोर्चा के कार्यकर्ता पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने को तैयार बैठे हैं। इस दौरान विभिन्न जिलों से अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी समेत मोर्चा के प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद थे।



