संवाददाता
जमशेदपुरः युवाओं की संस्था वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी द्वारा शहर में चलायी जा रही मिशन अन्नपूर्णा जिसमे टीम के सभी युवा सदस्य रोजाना देर रात तक इस सेवा में निस्वार्थ काम कर रहे है और जमशेदपुर के कोने- कोने क्षेत्रों से पार्टियो के या किसी अन्य कार्यकर्म के बाद के बचे हुए खाने को लेकर उसी रात सड़कों, फुटपाथों, एवं रेलवे स्टेशनों के किनारे अपनी जिंदगी बिताने वाले गरीब, छोटे छोटे बच्चे व बुजुर्ग असहाय लोगो तक पहुँचाने के साथ- साथ उन्हें खिलाने का काम भी कर रही है ,टीम ने सोशलमीडिया और अखबारों के माध्यम से गत दिनों अपना नंबर लोगो के बीच दिया था,और अपील की थी की जमशेदपुर में किसी भी पार्टी या कार्यकर्म के बाद अगर खाना बचजाये तो उसे फेके नहीं उसी वक़्त हमारी टीम को कॉल करे,टीम के सदस्य तत्काल आ कर खाना लेकर जरुरतमंदो तक पहुंचाएगी,इस “मिशन अन्नपूर्णा” से आज रोजानालगभग 70 से 100 गरीब असहाय लोगो को इसका लाभ मिल रहा है और खाना भी बर्बाद होने से बचाया जा रहा है,में .इसे सफल बनाने में मुख्या रूप से टीम के संरक्षकहरी सिंह के साथ महेश,विमल,उत्तम,मोहन,अजय,राहुल,कलीम,शमशेर आदि सदस्य लोग मौजूद है .
…………………………………………………
