
*जमशेदपुर*
कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर राज्य में लॉक डाउन घोषित है। लॉक डाउन के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण एवं लॉक डाउन का अक्षरशः अनुपालन कराने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट एवं अपर जिला दंडाधिकारी नंदकिशोर लाल के नेतृत्व में आज पुलिस बल द्वार मानगो, आजादनगर, डिमना,कदमा, धातकीडीह क्षेत्र में फ़्लैग मार्च किया गया। पुलिस बल द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि कोई भी नागरिक अनावश्यक घर से बाहर नही निकले। आम नागरिकों से लॉक डाउन का अनुपालन कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


*=

