गम्हरिया
—–
गम्हरिया के शिवपुरी काॅलोनी स्थित मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य संजय दूबे ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को पढाई के साथ साथ चरित्र निर्माण पर भी ध्यान देने की बात कही। उन्होनंें कहा कि भागदौड़ एवं प्रतिस्पर्धा के दौड़ में भी छात्रो को अपने मानवीय मूल्यों को नहीं भूलना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी भी दिया। इससे पूर्व विद्यालय के नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक नृत्य, संगीत एवं लघु नाटकों की प्रस्तुति की गई जिसे लोगों ने काफी सराहना किया। इस मौके पर गत् वर्ष विद्यालय के सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शिक्षिका कविता बनर्जी, शीतल कुमारी, स्वीटी कुमारी, मोनी कुमारी, कंचन, नेहा, पल्लवी, सीमा, रुपा, देबोश्री, अंकिता, रीतिक, मिथुन, राहूल कुमार, ओम प्रकाश पांडेय, आनन्द कुमार समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, बच्चे व काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।




