जमशेदपुर।भारतीय जनता पार्टी ने काँग्रेस, जेएमएम और आरजेडी के गठबंधन को महामिलावटी करार दिया है। भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इन्हें बेमेल तिकड़ी बताते हुए ठगबंधन बताया। कहा कि सूबे की जनता इनकी नियत और मंशा से भली भाँति अवगत है। कहा कि झारखंड की साख और अस्मिता को जेएमएम ने काँग्रेस के सामने गिरवी रख बेच दिया था वहीं उस समय राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने झारखंड निर्माण में अड़चन उतपन्न करते हुए अपनी लाश पर झारखंड निर्माण करने की बात कर व्यवधान डाला था। ऐसे में अपनी अपनी सियासी स्वार्थ के लिए झारखंड की अस्मिता को बेचने, ख़रीदने और रुकावट डालने वाली पार्टियों को जनता अच्छे से पहचानती है। लोकसभा चुनावों में सूबे की जनता ने महज़ ट्रेलर दिखाया था। अबकी विधानसभा चुनाव में भाजपा इनका सूपड़ा साफ़ करेगी।
Comments are closed.