
जमशेदपुर।आज सभी आज सभी मस्जिद कमेटियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें बताया कि मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस को इस वर्ष शहर में सद्भाव और अमन चैन तथा भाईचारा कायम रखने के उद्देश्य से रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर सभी लोग अपने मोहल्ले में लंगर का आयोजन करेंगे। प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिला प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आभार व्यक्त किया गया और उन्होंने जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उपायुक्त द्वारा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि जिला प्रशासन द्वारा हर संभव उन्हें सहयोग प्रदान किया जाएगा, वे हर्षोल्लास से त्यौहार को मनाएं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका पर जिला प्रशासन को तुरंत सूचित करें। उपायुक्त द्वारा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया गया। वहीं वरीयआरक्षी अधीक्षक द्वारा भी जिला प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा के इंतजाम की जानकारी दी गई। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी तथा अन्य उपस्थित थे।ने उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें बताया कि मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस को इस वर्ष शहर में सद्भाव और अमन चैन तथा भाईचारा कायम रखने के उद्देश्य से रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर सभी लोग अपने मोहल्ले में लंगर का आयोजन करेंगे। प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिला प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आभार व्यक्त किया गया और उन्होंने जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उपायुक्त द्वारा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि जिला प्रशासन द्वारा हर संभव उन्हें सहयोग प्रदान किया जाएगा, वे हर्षोल्लास से त्यौहार को मनाएं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका पर जिला प्रशासन को तुरंत सूचित करें। उपायुक्त द्वारा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया गया। वहीं वरीयआरक्षी अधीक्षक द्वारा भी जिला प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा के इंतजाम की जानकारी दी गई। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी तथा अन्य उपस्थित थे।



