
जमशेदपुर।


वर्ष 2018 में UPSC में 60रैंक लाने वाली शहर की सोनारी थाना क्षेत्र की रहने वाली अन्या दास को ओड़िसा कैडर मिला है इसको लेकर यू पी एस सी के द्रारा आज अधिसुचना जारी कर दी गई है। अधिसुचना के मुताबिक अन्या दास को ओड़िसा कैडर दिया गया है। फिलहाल अन्या दास मसुरी में ट्रेनिग
कर रही है। वही अन्या दास ने इस बात की जानकारी फोन के माध्यम से अपने पिता बादल भूईया को दी।वही ओड़िसा कैडर मिलने से अन्या के परिजनो में खुशी व देखा जा रहा है।
मालूम हो कि यू पी एस सी सिविल सर्विसेज 2018 की परीक्षा में जमशेदपुर की बेटी अन्या दास ने ने 60 वां रैंक लाकर शहर का नाम रौशन किया था। अन्यादास का यह तीसरा प्रयास था। अन्या ने पहले प्रयास में 579 वां रैंक लाकर इंडियन रेलवे सर्विसेज (आई आर एस) में पोस्टिंग मिली । और ब़़डोदरा में रेलवे सर्विसेज में ही कार्यरत थी।
आपको बता दे कि अन्या के पिता बादल भुईया पेशे से पत्रकार है और जबकि मां सीमा दास एक गृहणी है। वही छोटा भाई रांची मे बीबीए की पढाई कर रहा है।अन्या दास की स्कूलिंग शहर के साकची स्थित राजेन्द्र विधालय से हुई। उसके बाद वह कटक के रेवेंचा यूनिवर्सिटी सें वर्ष 2016 इंग्लिश लिटरेचर से स्नातक करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी में जूट गई।

