
जमशेदपुर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बिहारवासियों द्वारा दिल्ली जाकर इलाज करवाने के संदर्भ में दिए गए बयान को लेकर युवा जदयू झारखंड प्रदेश के प्रधान महासचिव कौशल कुमार ने रोष जताया है. अपने बयान में कहा कि श्री केजरीवाल को यह नही भूलना चाहिए कि वे पूर्वांचल के लोगों की बदौलत ही दिल्ली की सत्ता में काबिज हुए हैं. इसके बावजूद उनसे इतनी घृणा शोभा नही देता.
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रयास से आयुष्मान योजना के तहत गरीबों का इलाज हो रहा है, इसमे मुख्यमंत्री को क्या परेशानी है, यह समझ से परे है. श्री केजरीवाल द्वारा दिया बयान दिल्ली सरकार की मानसिकता को दर्शाता है. कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री से इस बयान को लेकर तत्काल पूर्वांचल के लोगों से माफी मांगनी चाहिए, वरना आगामी चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना होगा.



