संवाददाता
जमशेदपुरः बिष्टुपुर राममंदिर एरिया पंजाब नेशनल बैंक के सामने अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई का राज्य में पहला इंफॉर्मेशन सेंटर ‘द अपोलो क्लिनिक खोला गया. जिसमें जटिल व असाध्य रोगों का इलाज हो सकेगा, सेंटर में न्यूरोसर्जन डॉ एम बालमुरूगन ने प्रेसवार्ता को संबोंधित करते हुए बताया कि शहर समेत आसपास के लोगों को जटिल बीमारी के इलाज के लिए चेन्नई समेत दूसरे शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन अब लोग अपने ही शहर में रहकर बेहतर इलाज करा सकेंगे. द अपोलो क्लिनिक के इंफॉर्मेशन सेंटर में जाकर अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई के डाक्टरों से परामर्श लेने के साथ साथ इलाज भी करा सकेंगे. अति आवश्यक होने पर ही मरीज को चेन्नई स्थित अपोलो हॉस्पिटल रेफर किया जायेगा. इंफॉर्मेशन सेंटर से जाने वाले मरीज को एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन से पिकअप किया जायेगा. यह सेंटर शहर तथा आसपास के मरीजों को ओपीडी सेवा के साथ आवश्यकता अनुसार सभी सुविधा भी उपलब्ध करायेगा. संवाददाता सम्मेलन में डॉ नारायण मित्रा, हेल्थ केयर सर्विसेस अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई के मैंनेलर शांतनु चटर्जी भी मौजूद थे.



