
जमशेदपुरझारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश साहू ने बुधवार को राँची से आये जिला पर्यवेक्षक विनय सिन्हा दीपु जी का बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। 2 अक्टूबर 2019 बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी का 150वॉ जयन्ती समारोह के अवसर पर राँची में आयोजित होने वाले समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के द्धारा तैयारी बैठक में प्रदेश कमिटी के व्दारा नियुक्त पर्यवेक्षक विनय सिन्हा दीपु जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिजय खॉ जी ने किया।



