जमीन पर लोटकर प्रदर्शन कर रहे थे कन्वाई चालक, सरकारी कार्य में बाध पहुंचाने के कारण किया गिरफ्तार
पांच महीने से धरने पर बैठे आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष मित्तल के भी तंबू को उखाड़ अपने साथ ले गई प्रशासन
जमशेदपुर टाटा मोटर्स के कन्वाई चालकों द्वारा लगातार धरने के नए- नए तरीकों से जिला मुख्यालय परिसर का माहौल खराब होने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने के कारण जिले के उपायुक्त के निर्देश के बाद मुख्याल परिसर में सोमवार को जमीन पर लोटते हुए प्रदर्शन कर रहे कन्वाई चालकों को एसडीओ सूरज कुमार द्वारा सरकारी कार्य में बाधा न पहुंचाने की अपील की गई. लेकिन कन्वाई चालकों द्वारा उनकी बातों को अनसुना करते हुए प्रदर्शन जारी रखा गया. जिसके बाद एसडीओ द्वारा कन्वाई चालकों का नेतृत्व कर रहे झामुमो नेता बाबर खान एवं प्रमोद लाल को पुलिस को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया. दोनों की गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन द्वारा धरना के लिए बनाए गए पंडाल को उजाड़ दिया गया. गौरतलब है कि टाटा मोटर्स कन्वाई चालकों द्वारा न्यूनतम सजदूरी की मांग को लेकर पिछले लगभग 35 दिनों से जिला मुख्यालय पर विभिन्न प्रकार से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी क्रम में पिछले करीब पांच- छः महीनों से भर्ष्टाचार के मामलों की जांच को लेकर धरने पर बैठे आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष मित्तल के तंबू को भी जिला प्रशासन द्वारा उजाड़ दिया गया. इससे दोनों ही खेमों के लोगों ने जिला प्रशासन पर आन्दोलन को दमन कर कुचलने का आरोप लगाते हुए खुले आसमान के नीचे धरना जारी रखने का ऐलान किया.
