
जमशेदपुर
जहां भाजपा प्रदेश नें घर घर ऱघुवर के नारा के साथ जनसंपर्क अभियान चलाना शुरु कर दिया है। वही मंत्री सरयू राय ने घर-घर कमल के नारे से अभियान की शुरुआत कर दी है।मंत्री सरयू राय के कार्यक्रमों में घर-घर भाजपा,घर-घर कमल ,बाद में मै पहले दल के नारे वाले बैनर देखे जा रहे है। जो शहर के राजनितीक गालियारों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं.वही इस मामले मंत्री सरयू राय ने कहा कि उन्हेंघर- घर में रघुवर के नारे से कोई आपत्ति नही है बल्कि एक और नारा का पार्टी में सुझाव दिया घर-घर भाजपा,घर-घर कमल ,बाद में मै ,पहले दल के नारे को भी इस्तेमाल करे. उन्होने कहा कि कार्यकर्ता दोनो नारे लेकर जा सकते है इसमें मतभेद या मनभेद वाली बात नही है.

