
गम्हरिया
—–
गम्हरिया थानांतर्गत जगन्नाथपुर के साईं नगर में बीती रात चोरों द्वारा सुनील कुमार मिश्रा के घर का ताला तोड़कर अलमीरा में रखे करीब डेढ़ लाख के सोना- चाँदी के आभूषण और 43 हजार रुपए नगद की चोरी कर ली गई। घटना के वक्त गृहस्वामी कंपनी में नाईट शिफ्ट डयूटी गए थे जबकि उनकी पत्नी अपने विहार स्थित पैतृक गाँव गई थी। वह आज ही अपने बच्चों के साथ सुबह करीब चार बजे गाँव से वापस लौटी है। घर आते ही उसने मुख्य द्वार का ताला टूटा देखा। इसके बाद अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह जब घर के अंदर गई तो आलमीरा खुला पाया और घर का सभी सामान बिखरा पड़ा था। आलमीरा से उसने उसमे रखा सोने का एक कान का बाली, मंगलसूत्र, चांदी का तीन जोड़ा पायल समेत कई सामान गायब पाया। सुनील मिश्रा जब भागे भागे कंपनी से घर आये तो उन्होंने अपने पिताजी को भेजने के लिए आलमीरा में रखा 43 हजार रुपया भी गायब पाया। मंगलवार को ही उन्होनें पिताजी को भेजने के लिए बैंक से रुपए निकाला था। तत्पश्चात उन्होंने इसकी सूचना गम्हरिया थाना को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गम्हरिया पुलिस द्वारा पूछताछ कर मामले की जांच प्रारंभ कर दिया है।



