
जमशेदपुर ।


टाटा राँची एक्सप्रेस केंद्र और राज्य सरकारों की प्रतिबद्धता एवं संकल्पशीलता का प्रतिफल है। उक्त बातें स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो ने शुक्रवार को टाटा से राँची तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के शुभारंभ के दौरान कहा। सांसद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इंटरसिटी ट्रेन के शुरू होने से सूबे की राजधानी तथा टाटा के बीच की यात्रा सुविधाजनक होगी। वहीं यात्रियों को इसके लिए मामूली शुल्क भुगतान करना होगा। सांसद ने कहा कि टाटा से काफ़ी लोग विशेष कामों से राँची जाते थें किंतु रेल सुविधा नहीं थी। ऐसे में सचिवालय, हाईकोर्ट तथा राँची के कॉलेजों में जाने वालों को बड़ी सुविधा होगी। ट्रेन शुभारंभ के मौके पर दक्षिण पूर्वी रेलवे के एडीआरएम बीके सिन्हा, सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक, एरिया मैनेजर विकास कुमार, कमर्शियल इंस्पेक्टर एके सिंह के अलावे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार तथा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल विशेष रूप से मौजूद थे। इस दौरान विशेष रूप से राजेश कुमार शुक्ला,विनोद सिंह,संजीव कुमार, नीरू सिंह,रितिका मुखी,अनिल मोदी,विमल बैठा,राकेश सिंह,संदीप शर्मा,पंकज सिन्हा,अनिल सिंह,के अलावे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
● जिला पार्षद सुदीप्तो डे के साथ अभद्रता अशोभनीय : दिनेश
भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शुक्रवार की सुबह टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ़ जवानों द्वारा जिला परिषद सुदीप्तो डे राणा के साथ किये गए अभद्रता की तीव्र आलोचना किया। उन्होंने इसे अशोभनीय बताते हुए दोषी आरपीएफ़ जवानों के निलंबन की माँग की है। इस आशय में भाजपा जिलाध्यक्ष ने आएडीआरएम बीके सिन्हा को अवगत कराते हुए उचित कार्यवाई का आग्रह किया। कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि के संग अमर्यादित आचरण बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा को प्रतिबद्ध है। मौके पर विशेष रूप से अनिल मोदी,संजीव कुमार,संदीप शर्मा,पंकज सिन्हा,ललन यादव मौजूद थे।

