
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य बनाने के तीन दिन बाद ही केन्द्रीय कमेटी ने आस्तिक महतो (सोनारी निवासी) तथा सुखराम उरांव (चक्रधरपुर निवासी) को केन्द्रीय सचिव बनाने का आदेश जारी कर दिया. इस बावत पार्टी के महासचिव बिनोद कुमार पांडेय ने एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी. पत्र में जिक्र किया गया है कि पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देशानुसार आस्तिक महतो तथा सुखराम उरांव को केन्द्रीय सचिव के रुप में मनोनीत किया. दोनों ही पदाधिकारी को संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया है. उक्त मनोनयन की प्रतिलिपि पूर्वी सिंहभूम तथा पश्चिम सिंहभूम के जिलाध्यक्ष व जिला सचिव को भी भेजी गई है.



