
जमशेदपुर।रावा (रेनेसाँ आर्टस्ट्सि एंड राइटर्स एसोसिएशन) जमशेदपुर शाखा द्वारा टेल्को रिक्रिएशन क्लब में “प्रभात संगीत” गायन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। रावा (रेनेसाँ आर्टस्ट्सि एंड राइटर्स एसोसिएशन) जमशेदपुर शाखा 29 वां वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है इसी कड़ी में यह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 50 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इस प्राथमिक प्रतियोगिता में प्रथम एवं दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अगले सितम्बर में कोलकाता में आयोजित होने वाली रावा (रेनेसाँ आर्टस्ट्सि एंड राइटर्स एसोसिएशन) के राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे।
महान दार्शनिक श्री प्रभात रंजन सरकार बिभिन्न भाषाओं में 5018 संगीत रचना किये हैं। ये सभी संगीत “प्रभात संगीत” के नाम से जाने जाते हैं। उनके रचनाओं से मनुष्यों के जीवन में फैली अंधकार से प्रकाश की और चलने का प्रेरणा मिलता है। कल 25 अगस्त 2019 को टेल्को राम मंदिर हॉल में “प्रभात संगीत” पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जायेगा। नृत्य प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी उसके बाद शाम 7 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह प्रारंभ होगा। पिछले 28 सालों से रावा (रेनेसाँ आर्टस्ट्सि एंड राइटर्स एसोसिएशन) जमशेदपुर शाखा “प्रभात संगीत” पर आधारित सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन करता आ रहा है । इसके अलावा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रावा (रेनेसाँ आर्टस्ट्सि एंड राइटर्स एसोसिएशन) जमशेदपुर शाखा के सचिव श्रीमती देवयानी विश्वास, सुशील कुमार माहातो, तुहिन बिश्वास, विमल शील, रेखा माहातो का योगदान रहा।



