जमशेदपुर।
सियाचिन में शहीद भारत माँ के अमर सपूतों के सम्मान में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वाधान में आयोजित संवेदना सभा में उपस्थित होकर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया । वहीं दूसरी ओर जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी के छात्र नेताओं द्वारा देशद्रोही वक्तव्य दिए जाने एवं आतंकी अफज़ल गुरु को शहीद के दर्ज़ा की माँग करने वालों पर देशद्रोह का मुकद्दमा दायर कर तत्काल फाँसी की सज़ा देने की माँग की गयी । उपस्थित देशभक्तों के जनसमूह ने एकस्वर में उक्त माँगे की और यथाशीघ्र जेएनयू यूनिवर्सिटी को बंद करने की माँग भी भारत सरकार से की गयी । पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित उक्त सभा में देश के गद्दारों के प्रति शहर के आम ओ ख़ास का आक्रोश देखने योग्य था जिससे देश में वर्तमान पीड़ा की प्रतिबिंब को महसूस किया गया । उक्त श्रद्धांजली सह आक्रोश सभा में भोजपुरी नवचेतना मंच के अलावे शहर के विभिन्न सामाजिक व राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों का समर्थन प्राप्त हुआ ।




