
जमशेदपुर।


शहर के दिव्यांगो को मिलने वाला पेंशन बीते सात माह से नही मिल रहा है। इस कारण उन्हे आर्थिक रुप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन नही मिलने नाराज कई दिव्यांग बुर्जूग जमशेदपुर की डीसी कार्यालय पहुंचे।लेकिन वहा भी उनलोगो की समस्या का समाधान नही हुआ। जिससे नाराज सभी लोगो डीसी ऑफिस से घर वापस चले गए।
दरअसल जमशेदपुर के रहने वाले गरीब तबके लोग विभीन्न आश्रमों में रहकर अपना जीवन यापन करते है। उन्हे सरकार की ओर से विवेकानन्द योजना के मद से 6 सौ की राशी पेशन के रुप मे दी जाती है।लेकिन विगत फरवरी माह से इनकी राशी बंद है। जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिती खराब है।

