जमशेदपुर,।
लाल कमल जीत सिंह मेमोरियल ट्रस्ट, सोमचक्र एसोसिएट्स और झारखण्डश्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में आज पांचवे वर्ष पूरे देश की बेटियों के लिए एक दिन का उपवास कार्यक्रम साकची,जमशेदपुर दुर्गा बाड़ी में पूजापाठ के साथ संपन्न हुआ. वर्ष 2015 से बेटियों की खुशहाली ,सलामती,सम्पन्नता,दीर्घायु,समाज में उनके सम्मान,भूमिका और महत्व के दृष्टिकोणको ध्यान में रखते हुए पूरे देश में प्रति वर्ष सावन माह के शुक्ल पंचमीको इस व्रत का पालन किया जाता है.व्रत कार्यक्रम के संयोजक विजय सिंह ने बताया कि शीघ्र ही संस्था जरुरत मंद बेटियों को प्रारम्भिक शिक्षा और मेधावी बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए यथासंभव सहयोग प्रदान करेगी. इस उपवास कार्यक्रम में कई बुजुर्ग महिलाओं समेत विजय सिंह ,त्रिवेणी मिश्रा,विजय सेठ ,कमलेश कुमार, प्रमोद कुमार झा, सुरेश गुप्ता ,अभिजीत, शिवेंद्र सिंह ,अजय सिंह आदि उपस्थित थे.
