
भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता अभियान के अंतिम दिन मंगलवार को सैकड़ों लोग भाजपा की सदस्यता लेंगे। जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में कल विभिन्न मण्डलों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे। शाम चार बजे विद्यापतिनगर में सदस्यता अभियान संपन्न होगी। वहीं बागबेड़ा मंडल में भी सदस्यता अभियान के तहत सैकडों लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। स्थानीय समाजसेवी तथा जिप चुनाव लड़ चुके संजय मिश्रा कल भाजपा की सदस्यता लेंगे। उनके साथ सैकड़ों समर्थक भी पार्टी से जुड़ेंगे। बागबेड़ा के भिखारी मैदान में शाम साढ़े पाँच बजे सदस्यता कार्यक्रम आयोजित की गयी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, स्थानीय विधायक मेनका सरदार समेत पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न होगी।

