
जमशेदपुर। भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर शौर्य यात्रा निकाला गया। यह यात्रा मानगो के गाधी मैदान से शुरू होकर साकची के आम बगान मे समाप्त हुआ। हाथो मे तिरंगा लिए काफी संख्या मे विभिन्न समाजिक राजनितीक सगठनो ने लोगो ने शौर्य यात्रा मे भाग लिया। यात्रा के दौरान देश भक्ति के नारे भी लगाए गए।
इस सबंध में भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के संयोजक विनोद सिह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार हम गर्व के साथ कह सकते है कि कन्याकुमारी से लेकर काश्मीर तक भारत एक है।देश तो 1947 में आजाद हुआ लेकिन देश का राष्ट्रहित एक नही था । पहली बार देश मे काश्मीर से कन्याकुमारी तक है। उसी खुशी में आज यह तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है


