
जमशेदपुर ।पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मानगो नगर निगम क्षेत्र में नगर विकास विभाग के मद से सवा छः करोड़ की लागत से निर्माण होने वाले 3 बड़े नालों तथा मानगो क्षेत्र में जलापूर्ति योजना के तहत क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न सड़कों का जीर्णोद्धार का 7 योजनाओं का शिलान्यास झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय तथा जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मंत्री सरयू राय ने बताया कि पाइप लाईन बिछाने के लिए कई सड़कों को काटा गया था। इसमें से कई सड़कों का मरम्मती पहले की गयी है परंतु कई ऐसे सड़क हैं जिसका मरम्मती नहीं हो पाया था जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। इसके लिए उन्होंने नगर विकास विभाग के मंत्री से बात कर रुपये की माँग की थी। मंत्री सरयू राय ने कहा कि मानगो क्षेत्र में एक टाऊन हाॅल की आवश्यकता है ताकि यहाँ के लोग विभिन्न आयोजनों मेें इसका लाभ ले सकें। वर्तमान में बड़ा हाॅल नहीं होने के कारण अपने निजी तथा सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु दूर जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मानगो क्षेत्र आनेवाले समय में और विकसित होगा, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य व्यवस्थित हों तथा जो भी त्रुटियाँ हैं उन्हें दूर किया जाय। सांसद विद्युत वरण महतो ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
शिलान्यास के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, माननि के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय, प्रमोद शर्मा, विकास सिंह, राजेश साव, अमरेन्द्र पासवान, राजीव सिंह, विकास साहनी, दिलीप पोद्दार, संध्या नंदी, नित्यानंद सिन्हा, रविन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह, संजय सिंह, राकेश सिंह लोधी, विजय ओझा, रीना सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, करूणाधर कालिंदी, छोटेलाल सिंह, कामेश्वर सिंह, संजय सिंह, राजु गोराई, मधु सिन्हा, संजु सिंह, पिंकी कौर, सुनिता ंिसंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं बस्ती के लोग उपस्थित थे।



