
जमशेदपुर।
केंद्रीय पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस एवं इस्पात मंत्रालय धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को सुबह जमशेदपुर पहुंचे। भारी बारिश मे सोनारी एय़र पोर्ट भाजपा के कार्यकर्ताओ के साथ साथ टाटा स्टील के एमडी टी वी नरेन्द्रन सहित कई अधिकारीयों नें उनका स्वागत किया।
सोनारी एयर पोर्ट में पत्रकारो से बातचीत करते हुए धमेन्द्र प्रधान ने बताया कि इस्पात के लिए जमशेदपुर एक तीर्थ स्थल है। झारखंड के बोकारो और जमशेदपुर के बिना समझ इस्पात विभाग को समझना संभव नही है। उन्होने कहा कि यह दौरा उनका स्टुंडेट के रुप में हो रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे इस विभाग को सौपा मै इस कारण इस विभाग की पुरी जानकारी ले रहा हूँ। इसके लिए झारखंड का पिछले तीन दिनों से दौरा कर रहां हूँ। उन्होने कहा कि इसी क्रम में मै बोकारो, चाईबासा के बाद अब जमशेदपुर का दौरा कर रहं हूँ। आज टाटा स्टील का दौरा कर रहा हूं और स्टील के बारे में जानकारी लेना । उन्होने कहा कि मै विधार्थी के नाते आया हूँ। उन्होने कहा भारत विश्व में स्टील उधोग मे दुसरा स्थान है। इसके कीमत उंची नीचे होने से भारत के आर्थीक व्यवस्था में काफी खऱाब होती है। इस कारण मै इस विषय़ पर अध्यन कर रहां हूँ।



