
जमशेदपुऱ।


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी आज चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत के विभिन्न गांवों शीशाखून तथा सीमांतशोल का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकें की, डॉ गोस्वामी ने ग्रामीणों विशेषकर किसानों को बताया, कि आज का दिन झारखंड के इतिहास के लिए एक स्वर्णिम दिन है।
आज रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास जी के ऐतिहासिक कदमों के कारण 35 लाख किसानों को “मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना” के तहत 4000 करोड़ रुपए का अनुदान किसानों को वितरण करना शुरू हुआ। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रांची में इस योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। आजादी के बाद यह पहला अवसर है, कि किसानों को खेती कार्य में आर्थिक सहायता करने के लिए उनके बैंक खातों में सरकार पैसे भेज रही है। यह सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। देश में केवल भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है, जो किसानों के भलाई के बारे में सोचता है।

