
जमशेदपुर।क्रीड़ा भारती पूर्वी सिंहभूम द्वारा एन टी टी एफ के मैदान में क्रीड़ा केंद्र का उद्घाटन हुआ। आज के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एन टी टी एफ़ के प्रिंसिपल श्री सतीश जोशी, एकलव्य आर्चरी क्लब के अमरजीत सिंह राजा, वरुण कुमार, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंन्त्री राजीव कुमार, कोल्हान यूनिवर्सिटी के सिंडिकेट मेम्बर सोनू ठाकुर, सुखदेव सिंह, सतनाम सिंह, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच रंजीत , हरेंद्र सिंह , चंद्रशेखर, उपेंद्र सिंह, प्रकाश , सुशांत आदि ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर क्रीड़ा केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन में क्रीड़ा केंद्र के उद्देश्यों के बारे में राजीव कुमार ने बताया। अभी प्रान्त में इस केंद्र को लेकर कुल 38 क्रीड़ा केंद्र हो गए। इस केंद्र में कबड्डी, खो खो, आर्चरी, वॉलीबॉल आदि का अभ्यास होगा, जिसके कोच, सुखदेव सिंह, महेंद्र सिंह, प्रकाश होंगे। यह केंद्र प्रतेयक दिन 4:45 बजे सायं से 6:00 बजे तक चलेगा। अभी तक इस केंद्र में 54 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया और उद्घाटन में उपस्थित रहे। आज के इस उद्दघाटन कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के चंद्रशेखर, सतनाम सिंह , अमरदीप, अमन, भूपेंद्र, कुंदन , शशिकांत पांडेय, सागर,सुशील , सुखदेव, बुलबुल लाहिड़ी, सुनीता मांझी, के अलावा, कबड्डी एसोसिएशन एवं गुरुजात संघ के खिलाड़ी, आर्चरी एसोसिएशन के खिलाड़ी एवं कोच, खो खो एसोसिएशन के कोच अवाम खिलाड़ी, बॉक्सिंग के कोच कुंदन के साथ सीतारामडेरा के खिलाड़ी उपस्थित थे।



