
जमशेदपुर।
टाटानगर रेल पुलिस ने तीन वर्ष की बच्ची का सर को पुलिस ने बरामद कर लिया है ।सर की बरामदगी टेल्को थाना क्षेत्र तार कपंनी के पीछे जंगल मे बरामद किया है।यह बरामदगी स्थानिय लोगो की सूचना पर की गई है ।वही पुलिस ने सर को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। वही रेल डी एस पी नुर मुस्तफा ने भी इस बात की पृष्ठि की है। उन्होने कहा कि उस सर को फोरेसिक जांच के लिए भेजा जाएगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि बीते 25 जूलाई को टाटानगर स्टेशन से एक तीन वर्षीय बच्ची का उसके मां के साथ सोने के क्रम मे चोरी कर ली गई थी।बाद मे उस बच्ची के साथ दुर्षकम करके निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी।इस मामले दो मुख्य आरोपी रिकू साव और कैलाश कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी थी ।उसके बयान पर बच्ची का धर बरामद कर लिया गया था ।लेकिन सर रेल पुलिस नही बरामद नही कर पाई थी।


