जमशेदपुर।


जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के साकची मंडल द्वारा गरमनाला, शिवपुरी कालोनी स्थित सामुदायिक भवन में एक शोक सभा का आयोजन कर पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी गयी। साकची मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके पुण्य आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा।भाजपा साकची के कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात बताया कि देश ने एक कुशल नेत्री खो दिया है। उनका असमय चल जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। इस शोक सभा में हरेन्द्र पाण्डे, मनोज सिंह, उमाशंकर सिंह, रंजु झा, शत्रुघ्न गिरी, अभिषेक शुक्ला, विवेक पाण्डेय, गोपाल सिंह, आनंद झा, राघवेंद्र सिंह, साधुशरण लाल, रोहित सिंह, बिट्टू, मनीष सिह सहित भारी संख्या में साकची मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।