जमशेदपुर। न्यू बरीडीह जॉगर्स पार्क में महिला जागृति संघ की महिला समिति ने सावन महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं की समाज निर्माण जी भूमिका तथा घरेलू परिस्थितियों से संघर्ष कर समाज में महती सहयोग पर विचार विमर्श और चर्चा की गई। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आने दायित्व से अवगत कराकर परिवार और समाज को खुशहाल कैसे बने इसका सरलतम उपाय निकाला जाना चाहिए। इस आयोजन में महती भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को संम्मानित भी किया गया।
इसमें शामिल ओरमुख लोगों में वीणा तिवारी अनिता मिश्रा रंजू पूनम कंचन मनोरमा सिंह प्रभा देवी उर्मिला मीणा रूबी पुष्पा अंजलीं सहित 50 से ज्यादा महिलाओं ने अपना योगदान दिया।

