एक मामला आदित्यपुर थाने में, जबकि पांच सौ रूपये के मोवाईल की चोरी का मामला गम्हरिया थाना में दर्ज कराया गया
जमशेदपुर।
गम्हरिया थाना के सीमावर्ती ईलाकों में बीती रात अज्ञात चोरों द्वरा उत्पात मचाए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में आदित्यपुर एवं गम्हरिया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. बताया जाता है कि चोरों द्वारा गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड के शक्तिनगर स्थित सिमरन ज्वेलर्स का शटर तोड़कर करीब 40 हजार रूपये मूल्य के चांदी एवं सोने के गहनों पर हाथ फेरा गया. वहीं चोरों ने इसी ज्वेलर्स के भाई जिनका नाम दिलीप प्रसाद है, के दुकान (दुर्गा ज्वेलर्स) पर भी चोरों ने हाथ साफ करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे. उक्त दोनों ही ज्वेलरी की दुकानें गम्हरिया थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में पड़ते हैं, मगर मूलरूप से ये दुकानें आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पड़ते हैं. इसको लेकर दुकान के मालिक पवन कुमार प्रसाद के बयान पर आदित्यपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद आदित्यपुर थाना पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है. वहीं इसी ईलाके के छोटा गम्हरिया स्थित एक मोबाईल की दुकान में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जो कि गम्हरिय़ा थाना क्षेत्र में स्थित है. चोरों द्वारा उक्त मोबाईल दुकान से महज पांच सौ रूपये मूल्य के मोबाईल की चोरी की है. इस संबंध में दुकान के मालिक शिवचरण महतो ने भी गम्हरिया थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करायी है. दोनों ही चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए दोनों थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी अनुसंधान में जुट गए हैं. इस संबंध में आदित्यपुर थाना प्रभारी अरविन्द कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने जल्द ही चोरों के पकड़े जाने की उम्मीद जताई.




