जमशेदपुर।
पिछले 32 दिनों से न्यूनतम वेतनमान की मांग को लेकर टाटा मोटर्स के कन्वाई चालकों द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. इसके तहत प्रदर्शनकारियों द्वारा कई प्रकार के आन्दोलन किए जा रहे हैं. शुक्रवार को इनके द्वारा परिवार के साथ प्रदर्शन करने का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन शियाचीन हादसे में शहीद हुए सेना के जवान हनुमंथप्पा के निधन के बाद इन्होंने अपना प्रदर्शन स्थगित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शनिवार को पुनः आंदोलन करने का ऐलान किया.




