
जमशेदपुर।
बर्मामाईस पुलिस ने चोरी के मोबाईले के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी के पास चोरी के चार मोबाईल भी बरामद किए गए है। इस सबंध में एस एस पी अनुप बिरथऱे ने बताया कि बीते बर्मामाईस थाना क्षेत्र के सिक्यूरिटी फ्लैट के एच एन-33 की रहने वाली रश्मी सिह की दो मोबाईल की चोरी अज्ञात चोरो के द्रारा कर ली गई थी। इस मामले मे वादिनी के द्रारा बर्मामाईस थाना में मामला दर्ज कराया गया था। उस मामले मे डी एस पी (सिटी) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए बर्मामाईस के सिधू-कान्हू बस्ती के रहने वाले राकेस करुआ को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने चोरी के चार मोबाईल बरामद किया गया।उनके पास से गुलाबी रंग के रेडमी नोट-6., ब्लू रंग का रेडमी वाई -2.,जी 5 इको की पैड वाला काला रंग का और xolo era टच स्कीन मोबाइल बरामद किया गया है।

